भगवान श्री राम के भव्य मन्दिर हेतु समाज कर रहा पूरे मन से दिल खोलकर समर्पण

हाथरस। अयोध्या में भगवान राम का दिव्य एवँ अलौकिक मन्दिर हेतु कड़ाके की ठंड के बीच तीसरे दिन भी निधि संकलन करने निकले श्रीराम दूत पूरे जोश के साथ कार्य मे जुटे रहे वहीँ अपने आराध्य भगवान को समर्पण करने के लिए समाज मे भी काफी उत्साह दिखा। व्यापारी , नोकरीपेशा, किसान ,मजदूर सभी अपनी क्षमता से अधिक समर्पण कर रहे है। समर्पण अभियान में घर घर जा रहे है श्रीराम दूतों को समाज से काफी स्नेह एवँ आदर मिल रहा है। लोग अपने आराध्य भगवान श्री राम के भव्य मन्दिर हेतु खुल कर समर्पण कर रहे है।
कड़कड़ाती ठंड में भगवान श्री राम के कार्यो को निकले रामदूत सुबह से ही घर से निकल रहे है। परिवारों में ही भोजन कर रहे है और बिना थके दिनभर निधि संकलन के कार्य मे लगे हुये है। जितने विष्वास एवँ लगन के साथ श्रीराम दूत प्रभु श्रीराम के कार्य मे जुटे हुये है तो उतने ही उत्साह से प्रभु श्री राम के भक्त अपनी क्षमता से अधिक समर्पण कर रहे है। सासनी क्षेत्र के एक किसान ने एक लाख इक्यावन हजार का समर्पण किया तो दो किसानों ने एक एक लाख अन्य एक किसान ने इक्यावन हजार का समर्पण किया है। मुरसान के एक घर से एक लाख इक्यावन हजार का समर्पण किया गया। हाथरस नगर में उधमी ने भी इक्यावन हजार का समर्पण किया । कई व्यापारीयों ने ग्यारह हजार के समर्पण किये वहीँ रोज मजदूरी करने वाले एक रामभक्त ने ग्यारह सौ का समर्पण प्रभु श्री राम के चरणों मे समर्पित किया। सिकंदराराऊ ,सादाबाद , सहपऊ क्षेत्र के गांवों में भी हिन्दू परिवारों द्वारा पूरे मन से खुल कर समर्पण किया जा रहा है। जिला प्रचारक धर्मेन्द्र ने कहा कि अनेकों रामभक्तों के बलिदान एवँ वर्षो की प्रतीक्षा के बाद समस्त हिन्दू समाज के मानबिंदु प्रभु श्री राम का दिव्य एवँ अलौकिक मन्दिर बन रहा है यह हम सभी के लिये परम् सौभाग्य है। उन्होंने समस्त हिन्दू परिवारों से प्रभु श्री राम के भव्य एवँ दिव्य मन्दिर हेतु पूरी श्रद्धा सहित समर्पण करने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!