आठवीं के छात्र भव्य सेंगर ने अपने जन्मदिन पर श्री राम मन्दिर हेतु किया समर्पण

हाथरस। अयोध्या में भगवान राम का दिव्य एवँ अलौकिक मन्दिर हेतु कक्षा 8 में पढ़ने वाले छात्र एवँ संघ के बाल स्वयसेवक ने अपने जन्मदिन पर समर्पण किया है।
मुंशी गजाधर सिंह मार्ग पर रहने वाले भाजपा नगर मंत्री हरीश सेंगर के पुत्र भव्य सेंगर ने अपने जन्मदिन पर 1100 रूपये का समर्पण किया है। भव्य ने अपना समर्पण नगर प्रचारक चंद्रशेखर एवँ नगर अभियान प्रमुख सुनीत आर्य को सौपा। इस अवसर पर नगर प्रचारक ने भव्य को जीवन मे उन्नति की कामना के साथ शुभाशीष प्रदान किया।
भव्य सेंगर डीपीएस अलीगढ़ में 8वी कक्षा में पढ़ते है। श्री राम मन्दिर निधि समर्पण अभियान की पदयात्राओं में भी भव्य खूब घूम घूम कर जनजागरण कार्य मे अपने चाचा के साथ जुटे रहे। भव्य बचपन से ही संघ की शाखाओं में जाते है एवँ सभी प्रमुख कार्यक्रमों में अपने चाचा आशीष सेंगर के साथ सहभागिता करते है।

error: Content is protected !!