बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर भाजपा शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी के नेतृत्व में मनाया जश्न

हाथरस। बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। भाजपा शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी के नेतृत्व में नगर कैंप कार्यालय सर्कुलर रोड पर डॉ नगाड़े बजवाये गये एवँ मिष्ठान वितरण किया गया। जिसमें भाजपा की तरफ से दो उप मुख्यमंत्रियों को तारा किशोर प्रसाद ,रेणु देवी को बिहार की सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी जाहिर की गई। भाजपा में खुशी की लहर है, खुशी जाहिर करने वालों में पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामकुमार माहेश्वरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, मोर मुकुट गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, दिलीप चौधरी ,रमेश राजपूत, शर्मा,राजकुमारी चौहान, धीरज जैन, संजीव शर्मा उर्फ पप्पन गुरु, संजय ग्रोवर , भूपेंद्र कौशिक, अंकुश बाल्मीकि,भोला गुप्ता, देवेंद्र अग्रवाल दूधवाले, मधुकर दुबे आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

error: Content is protected !!