नेहरू युवा केंद्र द्वारा इगलास अड्डा स्थिति आंगनबाड़ी केंद्र पर ग्लोबल हैंडवाशिंग दिवस मनाया

हाथरस। नेहरू युवा केंद्र हाथरस द्वारा इगलास अद्दे स्थिति आंगनबाड़ी केंद्र पर ग्लोबल हैंडवाशिंग दिवस मनाया गया। ग्लोबल हैंडवाशिंग दिवस स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोर्डिनेटर आकाश शर्मा ने सभी लोगों को हाथ धोने की प्रक्रिया 6 आसान चरणों में समझाई गई। नेहरू युवा केन्द्र हाथरस के स्वय सेवक रॉकी चौहान ने बताया कि लोगों को हाथ धोने की आदतें सुधारने के लिए प्रोत्साहित करने और संगठित करने अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सुरक्षित पेयजल स्त्रोत का उपयोग करने से, सुरक्षित खाद्य पदार्थ से एवं ठीक तरह से हाथ धोने से बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि दिनचर्या के दौरान महत्वपूर्ण बिंदुओं पर साबुन से हाथ धोना भी शामिल है। कहा कि स्वच्छ न रहने से शरीर में बहुत सी बीमारी उत्पन्न हो जाती है, हाथ धोने की सीख दी।इस मौके पर अनीता,सुनीता, मनोज कुमारी, प्रभा द्विवेदी, शशी,सरोज पुष्पा, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!