सेवा कार्य के 10 वे शतक की ओर बढ़ा निस्वार्थ सेवा संस्थान का रोटी बैंक

हाथरस। निस्वार्थ सेवा संस्थान का रोटी बैंकमें चलने वाला निस्वार्थ सेवा संस्थान रजिस्टर्ड हाथरस, द्वारा संचालित रोटी बैंक अपने 1000 दिन पूरे करने वाला है। सायं काल में चलने वाले रोटी बैंक में केवल जरूरतमंदों ,असहाय ,बुजुर्गों और अक्षम व्यक्तियों को ही भोजन दिया जाता है।अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने जानकारी दी कि हजार दिन का सफर काफी लंबा और मुश्किल भरा रहा,परंतु पूरी टीम के निरंतर प्रयास से हम इस लक्ष्य को पूरा कर पाए हैं। निस्वार्थ सेवा संस्थान परिवार हाथरस वासियों का बहुत दिल से धन्यवाद देता हैl उन्होंने सभी सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ सेवा संस्थान परिवार की तन मन धन से भरपूर मदद की और संस्था को सदैव आगे बढ़ने की ताकत देते रहेl
कोरोना काल में भी हमने निरंतर सेवाएं दी हैं।
जैसा की ज्ञात है निस्वार्थ सेवा संस्थान रजिस्टर्ड हाथरस सभी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता आया है, चाहे वह गरीब बिटिया की शादी में योगदान हो या फिर अज्ञात शवों का दाह संस्कार। गौ सेवा हो या छोटे बच्चों को पठन-पाठन सामग्री प्रदान करना,समय-समय पर जरूरतमंदों के हिसाब से मास्क, जूते, कंबल आदि का वितरण भी इस संस्था द्वारा किया जाता है।
संस्था के सभी कार्यों में सुनील अग्रवाल  (अध्यक्ष ), मनीष अग्रवाल (सचिव), सागर अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), हिमांशु गौर (प्रवक्ता) ,सीए प्रतीक अग्रवाल (मीडिया प्रभारी/ सह-प्रवक्ता) ,वैभव अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, शुभम जैन , नितिन अग्रवाल (संस्था मंत्री), अवधेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहते हैं।

error: Content is protected !!