नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक रॉकी चौहान के नेतृत्व में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

हाथरस। गांव ऐहन में नेहरू युवा केंद्र हाथरस के आदेशानुसार पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। नेहरू युवा केंद्र हाथरस के स्वयंसेवक व आईटी विभाग भाजपा के जिला सह संयोजक रॉकी चौहान ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता जनता के आवश्यकताओं तथा उनके साथ दुख को महसूस कर समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए सदैव ऊंची सोच रखने वाले पं दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों तथा आदर्शों पर देश नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे विश्व शिखर की ओर अग्रसर है। आईटी विभाग के संयोजक पवन रावत ने कहा कि आज देश व प्रदेश मे पं दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांतों, विचारों पर आधारित उनके सपनो की सरकार द्वारा देश के मान सम्मान मे वृद्धि तथा जन कल्याण की योजनाओ से सामाजिक सुरक्षा को बल मिला है।इस अवसर पर पूर्व मंडल महामंत्री संदीप सिसोदिया, विशाल भारद्वाज,मोहित चौहान, नीतेश चौहान, वीरेंद्र कुशवाह,रवि,रॉबी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!