राहुल देव शर्मा बने अखिल भारतीय युवा महासभा के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष

अखिल भारतीय युवा महासभा के पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर किया जोरदार स्वागत

हाथरस। अखिल भारतीय युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयकुमार भाटी जी व राष्ट्रीय संरक्षक भगवान शर्मा गुड्डू पंडित जी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा जी के द्वारा प्रमुख समाजसेवी,राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले, भाई पंडित राहुल देव शर्मा जी को अखिल भारतीय युवा महासभा का अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने आज बुधवार को अलीगढ़ रोड स्थित लहरा रोड पर राधे कृष्ण कॉलोनी पर प्रमुख समाजसेवी समाजसेवा के कार्य मे सदा आगे रहने वाले पंडित राहुल देव शर्मा को नियुक्ति पत्र देकर अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष के पद नियुक्त किया गया। इस मौके पर उपस्थित युवा पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष पंडित राहुल देव शर्मा का फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अखिल भारतीय युवा महासभा के नवनियुक्त अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष पंडित राहुल देव शर्मा ने कहा कि में संगठन को हर स्थिति में मजबूती प्रदान कराऊँगा साथ ही युवाओं की हर संभव मदद के लिए 24 घण्टे तैयार रहूँगा। आज के समय मे युवाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या रोजगार की में हर तरह से युवाओं को रोजगार दिलाने की कोशिश करूंगा।इस मौके पर युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा.प्रदेश महासचिव उपवेश कौशिक. प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल दीक्षित मोहित. मनीष मिहिर खंडेवाल. मोहित तिवारी. मनीष कुमार पौरुष. अमर चौधरी. आर्यन चौधरी. ऋषि कुमार सिंह. दीपक . अमन शर्मा. राहुल देव शर्मा. दीपक भारद्वाज , डी के . विनय शर्मा वीरेंद्र सिंह,राजीव और रणवीर सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!