हाथरस। वार्ड 23 के मुंशी गजाधर सिंह मार्ग के निर्माण कार्य का पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने निरीक्षण किया । उन्होंने जेई निर्माण से जल निकासी के लिये डाली जा रही सीवर लाइन से सम्बंधित जानकारी ली। उन्होंने ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। निरीक्षण के समय सभासद अंजली शर्मा के प्रतिनिधि आशीष सेंगर भी मौजूद रहे।
बता दे कि मुंशी गजाधर सिंह मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हालत में था। आये दिन इस मार्ग पर जलभराव की समस्या भी बनी रहती थी। बीते दिनों पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शहर के जलभराव के स्थानों का पालिका की टीम के साथ मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया था। पालिकाध्यक्ष ने मुंशी गजाधर सिंह मार्ग के निरीक्षण के बाद पानी की समुचित निकासी के साथ जल्द सड़क निर्माण के आदेश दिये थे। मुंशी गजाधर सिंह मार्ग का निर्माण 14 वें वित्त का अंतर्गत किया जा रहा है।
निरीक्षण में एई डंम्बर सिंह , संजीव विश्वनावत ,अनुज चौधरी , ईजी भगवती प्रसाद शर्मा , डीएन सिंह उर्फ बंटू , अशोक शर्मा ,सुनील पंडित , विमल प्रधान , अनिल गुप्ता ,अमूल श्रीवास्तव आदि साथ रहे।