उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक कल आयेंगे हाथरस ,विकास कार्यों का करेंगे स्थलीय निरीक्षण, पार्टी के कार्यक्रम में होंगे शामिल ,व्यापारियों से करेंगे संवाद

हाथरस। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री एवँ चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री बृजेश पाठक 25 सितंबर को हाथरस आ रहे है। वह यहां विकास कार्यो की समीक्षा व स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वहीँ पार्टी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। प्रशासन को उनके जनपद आगमन का कार्यक्रम मिल गया है।

उपमुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे आयेंगे। इसके बाद वह जनपद में सरकार द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वह पराग डेयरी गौशाला, सासनी का भी निरीक्षण करेंगें।
स्मार्ट बाजार मण्डी समिति के पास (अलीगढ आगरा रोड) व्यापारियों एवं उद्यमियों के साथ जीएसटी के सम्बन्ध में भेंट एवं संवाद करेंगे। बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगें।
वह नगर पालिका परिषद की मलिन बस्ती रमनपुर का भ्रमण करेंगे।
सायं 5:15 बजे उपमुख्यमंत्री पार्टी कार्यालय पर आयोजित पं० दीनदयाल संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे एवं जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारीगण के साथ बैठक करेंगे।
वह सायं 6:10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री रात्रि 8:15 बजे राज० गेस्ट हाउस, सोरों, कासगंज के लिये प्रस्थान करेंगें।

error: Content is protected !!