कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष को कासगंज का कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर किया कांग्रेसियों ने स्वागत

हाथरस। कांग्रेस हाई कमान द्वारा कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य को कासगंज जनपद का कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर आज तमाम कांग्रेसी चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर पहुंच हर्ष व्यक्त किया खुशी का इजहार करते हुए हाई कमान का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य को तिरंगा पगड़ी तिरंगा शॉल व इंदिरा गांधी का छवि चित्र भेंट कर कांग्रेसियों ने स्वागत करते हुए कहा कि चंद्रगुप्त विक्रमादित्य पीढ़ी दर पीढ़ी कांग्रेस के सेवक रहे हैं। उनके पिता भी कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और स्वयं चंद्रगुप्त भी छात्र संगठन युवा कांग्रेस और मैन बॉडी में विभिन्न पदों पर रहकर कांग्रेस के लगभग दो दशक तक शहर व जिला अध्यक्ष रहे सदैव पार्टी के पदाधिकारी को एक परिवार की तरह बनाया चंद्रगुप्त से जितना प्यार पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता करते हैं उससे ज्यादा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के परिवार के लोग उनसे प्यार और स्नेह रखते हैं पार्टी में उनकी मेहनत और कार्य कुशलता को देखते हुए कासगंज का कोऑर्डिनेटर बनाकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। इस अवसर पर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि सबसे पहले तो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं अपने नेता राहुल गांधी प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे प्रदेश के सह प्रभारी तौकीर आलम व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने यह मुझे जिम्मेदारी दी और जो विश्वास मुझ पर किया है उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा साथ ही मैं अपने सभी स्थानीय साथियों का शुक्रगुजार हूं कि आज आप सब ने मेरे को जो प्यार और सम्मान दिया उस कार्य करने को मुझे और बल मिला है मैं सदैव अपने साथियों के सुख-दुख में साथ खड़ा हूं ।इस अवसर पर वीना गुप्ता एडवोकेट, पंडित अविनाश चंद पचौरी, पंडित ऋषि कुमार कौशिक,देवेंद्र शर्मा पूपू बोहरे, आमना बेगम, हरिशंकर वर्मा, विनोद शर्मा शशि गुरु,कपिल नरूला, विष्णु कुमार,ठाकुर आकाश सिंह, गिरिराज सिंह गहलोत,पन्नालाल संजय कप्तान आदि में खुशी का इजहार किया।

error: Content is protected !!