भाजपा की भारत शौर्य तिरंगा यात्रा कल, शहर अध्यक्ष द्वार सभी राष्ट्रभक्तों से यात्रा में शामिल होने की अपील

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 मई को भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने बताया कि भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान में छिपे हुए आतंकवादियों के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक जिसमें कि भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर पराक्रम दिखाया और सफल ऑपरेशन किया । भारतीय सेना के पराक्रम और ऑपरेशन सिंन्दूर के सफलता पर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा कल दिनांक 17/5/2025 सुबह 10:00 बजे बागला मार्ग बागला कॉलेज से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई शहीद पार्क डी आर वी कॉलेज आगरा रोड पर पहुंच कर संपन्न होगी। शहर अध्यक्ष मूलचंद्र वार्ष्णेय ने नगर की सभी राष्ट्र प्रेमी जनता से सेना के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में पहुँचे का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!