उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा) द्वारा पुलिस कप्तान को किया सम्मानित

हाथरस। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा) द्वारा अंतर्राज्यीय बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश कर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से अपहृत 4 वर्षीय बच्चा सकुशल बरामद करने पर पुलिस कप्तान चिरंजीवी नाथ सिन्हा का पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अंग वस्त्र पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा मिष्ठान खिलाकर कर स्वागत-सम्मान किया गया।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के सामने शहर की विभिन्न समस्याओं को रखा जिसका उन्होंने उच्च समाधान का आश्ववाशन दिया उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी को कोई भी समस्या हो तो वह उनसे बिना किसी क्षिक्षक के मिल सकता है
स्वागत करने वालों में
युवा प्रदेश मंत्री राहुल वार्ष्णेय, युवा जिलाध्यक्ष
सुरेन्द्र वार्ष्णेय नगर अध्यक्ष तरुण पंकज नगर महामंत्री राम अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री लोकेश अग्रवाल (दाल वाले), वरि. नगर उपाध्यक्ष रवि वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय युवा नगर अध्यक्ष आदि व्यापारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!