पहलगाँव आतंकी हमला – विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तानी आतंकवाद का पुतला फूंका

हाथरस। हाथरस जंक्शन मण्डल पर भाजपाइयों ने पहलगाम नरसंहार की कड़ी निन्दा की एवं आत्माओं को श्रद्धांजलि, दी एवं विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला फूंका।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की याद में आज भाजपा मंडल हाथरस जंक्शन पर पंचायत घर पर एक शोक सभा की इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर इस दौरान आतंकवाद का पुतला फूंका गया इस अवसर पर ब्रज क्षेत्र मंत्री/ मंडल प्रभारी श्रीमती डौली माहौर मौजूद रही शोक सभा में उपस्थित,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सेंगर, प्रमोद मदनावत,महेश चंद्र वर्मा, वासुदेव माहौर,दिनेश कुमार सिंह,सोमेंद्र सिंह, रामगोपाल कश्यप, अनिल राजपूत,विपिन अग्निहोत्री, अनिल कुमार सिंह, कुमोद कुमार, चितरंजन पारशवर ,गोविंद्र आर्य ,महेंद्र पाल सिंह प्रधान, राजेश ठाकुर, अनिल शर्मा, गोपाल सिंह,अतुल कुमार सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!