सासनी। भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पहलगांव में निर्दोषों पर हुए आतंकी हमले की घोर निंदा करते हुए कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजली दी और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कैंडल मार्च निकालते वक्त भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार पाकिस्तान आतंबादियों के जरिए हिंदुस्तान की आत्मा पर आघात करता आया है मगर हिन्दुस्तान उसे सहन करता आया है। मगर अब वह वक्त नहीं है हिंदुस्तानी भी किसी से कम नहीं है। ईंट का जबाव पत्थर से देना जानते हैं। सिर्फ धर्म पूछकर आतंकी राक्षसों ने निर्दोष लोगों को गोली मारकर उनकी जान ले ली। यह घोर निंदनीय दुष्कृत्य किया है। हर हिंदुस्तानी सरकार और सेना के साथ हमारे सैनिकों का मनोवल किसी प्रकार नहीं गिर सकता। जांबाज हैं जांबाज रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेना के साथ जनता को भी आदेशित करें तो निश्ति रूप से हर हिंदुस्तानी ईंट का जबाव पत्थर से देगा। भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन का हर सिपाही को यदि आदेश मिले तो वह सीमा पर डटकर दुशमन का मुकाबला करना जानता है। सभी पदाधिकारियों ने गांव खेड़िया कैंडिल मार्च दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों के धैर्य धारण हेतु दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की। इस दौरान संगठन के प्रबंधक राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी समीम खान, नौशाद अली, रहीस, सोनू, यासीन खान, आमीन खान, मीना बेगम, सोनी बेगम, कुमारी गुलनाज, कुमारी तमन्ना, गुलप्सा, सिफा, साफिया, रामदास लोधी, सर्वेश नागर, महेश चंद्र आदि लोग मौजूद थे।