उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नगर कमेटी का विस्तार कर नवीन दायित्व सौंपे , फूड्स विभाग द्वारा छोटे व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोष व्यक्त किया

हाथरस। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) नगर कमेटी हाथरस की एक महत्वपूर्ण बैठक रवि वार्ष्णेय जी के प्रतिष्ठान गोपीगंज हाथरस पर आहुत की गई जिसमें नगर कमेटी के विस्तार हेतु युवाओं को प्रोत्साहित करके नवीन सदस्यों को संगठन में सम्मिलित कर नवीन दायित्व सौंप गए
जिसके अंतर्गत श्याम अग्रवाल जी को जिला उपाध्यक्ष, रवि वार्ष्णेय जी को नगर उपाध्यक्ष, सुनील शर्मा जी को नगर संगठन मंत्री, विष्णु वार्ष्णेय जी एवं निशु वार्ष्णेय को नगर मंत्री, डॉ. राहुल वार्ष्णेय जी (दन्त रोग विशेषज्ञ) को नगर कार्यकारिणी सदस्य, रौनक वार्ष्णेय को नगर सदस्य के रूप में प्रमुख दायित्व सौंपे गए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित युवा प्रदेश मंत्री श्री राहुल गुप्ता जी ने कहा की फूड्स विभाग द्वारा सैंपलिंग के नाम पर छोटे-छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इसके विरोध में संगठन द्वारा फूड्स विभाग के खिलाफ एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सोंपा जाएगा।
नगर अध्यक्ष श्री तरुण पंकज जी ने कहा की जीएसटी अधिकारियों सहित किसी भी विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न होने पर व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ है।
इस अवसर पर नगर महामंत्री राम अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री लोकेश अग्रवाल दाल वाले, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, वरि.उपाध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय, युवा नगर अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, युवा महामंत्री चंदन वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
रवि वार्ष्णेय जी द्वारा सभी पदाधिकारीयों एवं नवीन सदस्यों को अंग वस्त्र पहनाकर एवं जलपान करा कर स्वागत सत्कार किया गया।

error: Content is protected !!