18 अप्रैल को डॉ बी आर अम्बेडकर विचार गोष्ठी में सम्मलित हो सभी कार्यकर्ता : मूलचंद्र वार्ष्णेय, गोष्ठी में आयेगी मंत्री बेबीरानी मौर्य

हाथरस। भाजपा द्वारा 18 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सम्मान अभियान के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। गोष्ठी में प्रदेश कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री हाथरस जनपद प्रभारी श्रीमती बेबी रानी मौर्य एवं यू पी सिडको अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) श्री बाई पी सिंह शामिल होंगे।
भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुये बताया कि सभी भारतीय जनता पार्टी के वूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी नगर पदाधिकारी सभी सभा सद जिला पदाधिकारी एवं नगर में निवास करने वाले सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता18 अप्रैल दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से विनायक इंटरनेशनल स्कूल गणेश सिटी आगरा रोड(नया बाग के बराबर से पवन विजयी व्यायाम शाला के सामने) भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सम्मान अभियान के तहत एक विचार गोष्ठी संपन्न होगी । विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री हाथरस जनपद प्रभारी श्रीमती बेबी रानी मौर्य एवं यू पी सिडको अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) श्री बाई पी सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा अतः आप सभी से अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम में समयानुसार उपस्थित होकर कार्यक्रम को गति प्रदान करें
कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं के लिये भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

error: Content is protected !!