हाथरस । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफरा रोड स्थित गणेश मंदिर पर चाणक्य शाखा द्वारा वार्षिक उत्सव मनाया गया। शाखा के स्वयंसेवकों ने योग ,व्यायाम , दंड प्रहार, नयुद्ध आदि के प्रदर्शन किये।
वार्षिक उत्सव का शुभारंभ विभाग शरीरिक शिक्षण प्रमुख अमरवीर सिंह व नगर संघ चालक डॉ. पी.पी. सिंह ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
मुख्य वक्ता विभाग शरीरिक शिक्षण प्रमुख अमरवीर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि संघ की शाखा पर व्यक्ति निर्माण होता है। शाखा पर सामाजिक समरसता के साथ सव्ही स्वयंसेवक एक दूसरे के साथ खेलते ही नही बल्कि आपसी परिवारों से भी जुड़े रहते है। जहां शाखा होती है उस क्षेत्र में सांस्कारिक वातावरण का निर्माण होता है। संघ का कार्य समाज को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि संघ निरंतर समाज में बदलाव लाने के लिए काम कर रहा है । संघ अपने शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन का कार्य करेगा। हमें अपने जीवन में इन महत्वपूर्ण ‘पंच परिवर्तन’ को स्वयं अपनाना है और समाज को अपनाने के लिये प्रेरित करना है।
उन्होंने स्वदेशी, स्वधर्म और स्वराज की महत्ता पर प्रकाश डाला तो पर्यावरण संरक्षण की बात कही। उन्होंने कहा कि संघ हमेशा से ही सामाजिक समरसता का समर्थक रहा है। इसलिये समाज मे समाजिक समरसता लाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कुटुम्ब प्रबोधन एव नागरिक कार्यव्य ओर जोर दिया।
शाखा कार्यवाह रामनरायन ने शाखा का प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र खंडेलवाल ने की संचालन अमित गौतम ने की।
इस अवसर पर नगर प्रचारक शिवम, नगर कार्यवाह भानू, सह नगर कार्यवाह टिंकू राणा, जितेंद्र, शाखा मोहित , दीपक, शरद तिवारी, किशन गोपाल, अखिलेश अग्रवाल,वीरेंद्र माहौर , कृष्ण गोपाल , शुभम एलानी , विष्णु ,हरीश , लड्डू , गुलशन ,प्रदीप नवीन कोमल , प्रधुम्न जैन ,सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।