नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा समन्वयक दिव्या शर्मा एवँ ऊषा सक्सैना ने किया पौधारोपण

हाथरस। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र हाथरस के कार्यालय पर नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा समन्वयक सुश्री दिव्या शर्मा व लेखाकार श्रीमती ऊषा सक्सैना ने पौधारोपण किया। जिला युवा समन्वयक दिव्या शर्मा ने बताया कि आधुनिकीकरण और औद्योगिकीकरण के चलते विश्वभर में प्रकृति के साथ बड़े पैमाने पर जो खिलवाड़ हो रहा है, उसके मद्देनजर आमजन को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने की जरूरत अब कई गुना बढ़ गई है। कितना ही अच्छा हो, अगर हम सब प्रकृति संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लेते हुए अपने-अपने स्तर पर उस पर ईमानदारी से अमल भी करें। दरअसल आज प्रदूषित हो रहे पर्यावरण के जो भयावह खतरे हमारे सामने आ रहे हैं, उनसे शायद ही कोई अनभिज्ञ हो और हमें यह स्वीकार करने से भी गुरेज नहीं करना चाहिए कि इस तरह की समस्याओं के लिए कहीं न कहीं जिम्मेदार हम स्वयं भी हैं। पेड़-पौधों की अनेक प्रजातियों के अलावा बिगड़ते पर्यावरणीय संतुलन और मौसम चक्र में आते बदलाव के कारण जीव-जंतुओं की अनेक प्रजातियों के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं और हमें यह भली-भांति जान लेना चाहिए कि इन प्रजातियों के लुप्त होने का सीधा असर समस्त मानव सभ्यता पर पड़ना अवश्वयम्भावी है। वहीं लेखाकर ऊषा सक्सैना ने कहा कि असल में आज प्राकृतिक असंतुलन के कारण बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें मुख्य रूप से ग्लोबल वॉर्मिंग, प्राकृतिक विपत्तियां, बढ़ा हुआ तापमान आदि आते है। अगर समय रहते प्रकृति की ओर ध्यान न दिया गया तो धरती तबाह हो सकती है। आज भी दुनियाभर में कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ के रूप में इसके दुष्परिणामों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आज हम विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के मौके हम सब शपथ ले कि धरती को बचाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। रॉकी चौहान,राजन, मोनी रावत,साधना,अजित कुमार,गौरव, आकाश,सौरभ, हरिओम आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!