हाथरस। । भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) ने आज यूनियन के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव देवा पहलवान व दर्जनों किसानों के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति के गेट पर धरना देकर जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वही किसान यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया। भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के पदाधिकारियों के नेतृत्व में काफी कार्यकर्ता और किसान यहां हाथरस मंडी समिति पहुंच गए। इन किसानों ने वहां धरना शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि मंडी समिति में व्यापारियों द्वारा धान की तोल पर 500 ग्राम अधिक लिया जा रहा है। यह किसानों का शोषण है। इसे बंद किया जाए।
किसानों ने यह भी बताया कि मंडी समिति में पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है। इससे किसान काफी परेशान हैं। किसानों ने यह भी मांग की है कि मंडी समिति में बने चबूतरों को खाली कराया जाए। जिससे किसान वहां अपनी फसल रख सकें और उसे फसल का उचित मूल्य मिल सके। किसानों ने यह भी कहा कि मंडी में आढ़तियों द्वारा आलू के गीले पैकेट पर 2 किलोग्राम की छूट दी जाती है, जो कि कोल्ड स्टोरेज से आता है। इसके अलावा छांटबीन कर 1 किलो आलू की और छूट दी जाती है। यह पूरी तरह से किसानों का शोषण है। किसानों के प्रदर्शन के बीच वहां प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए और किसानों ने इन विभिन्न समस्याओं को लेकर अपना ज्ञापन अधिकारियों