भरतपुर के राजा मानसिंह की हत्या के दोषियों को सजा मिलना सत्य की जीत : रमेशचंद्र आर्य

हाथरस। भरतपुर के राजा मानसिंह की कथित तौर पर हत्या करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री रमेश चंद्र आर्य हर्ष व्यक्त करते हुए बताया के 21 फरवरी 1985 में वह भारतीय जनता पार्टी हाथरस के शहर अध्यक्ष थे। जब यह जानकारी मिली की भरतपुर के राजा मानसिंह वह उनके सहयोगी सुमेर सिंह की कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर द्वारा पुलिस के द्वारा हत्या करा दी गई है तब श्री रमेश चंद्र आर्य ने तागड़ी में माइक लगाकर हाथरस बंद का आह्वान किया था श्री रमेश चंद्र आर्य के हाथरस बंद के आह्वान को जनता जनार्दन का पूर्ण सहयोग मिला था दूसरे दिन 22 फरवरी 1985 को पूरा हाथरस बंद रहा स्कूल कालेज भी बंद रहे चाय पान की दुकान भी बंद रही श्री रमेश चंद्र आर्य ने बताया के 1947 में बंटवारे के दौरान मेवात में लाखों हिंदुओं की जान माल की रक्षा भरतपुर के राजा मान सिंह व उनके परिवार ने की एवं मथुरा वह हाथरस से भी राजा मान सिंह के परिवार का जुड़ाव था राजा मानसिंह वह उनके परिवार के प्रति ब्रज क्षेत्र के लोगों में विशेष श्रद्धा थी इस कारण राजा मानसिंह की हत्या की जानकारी मिलने पर ब्रज क्षेत्र के लोगों में काफी रोष उत्पन्न हुआ और भाजपा के तत्कालीन शहर अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र आर्य के आव्हान पर हाथरस ऐतिहासिक बंद रहा । अदालत के इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए श्री रमेश चंद्र आर्य ने कहा की अदालत का यह निर्णय सत्य की जीत और कांग्रेस की हार है।

error: Content is protected !!