पालिकाध्यक्ष ने कान्ही सिंह इंटर कॉलेज कैमार में किया बृक्षारोपण , मास्क एवँ इम्यूनिटी बूस्टर किट का किया वितरण

हाथरस। कान्ही सिंह इंटर कॉलेज कैमार में पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने विधालय प्रबंधन एवँ स्टाफ के साथ बृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मास्क एवँ इम्यूनिटी बूस्टर किट का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने अधिक से अधिक बृक्ष लगाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से कहा कि विद्यालय परिवार काम से कम एक बृक्ष अवश्य लगायें साथ ही बृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करे। मैनेजर प्रेमपाल सिंह ने कहा कि बृक्षों का जीवन मे बड़ा महत्व है। बृक्षों के बिना जीवन संभव नही है। आज लगायें गये बृक्ष हमारी आने वाली पीढ़ी के जीवन को सुखमय बनायेगे। बृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य लक्ष्मीराज सिंह ,नीरेश कुमार सिंह ,भूरा पहलवान ,धर्मेन्द्र उपाध्याय ,गौरब प्रताप सिंह ,नरेश प्रधान आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!