हाथरस आये उप मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया सम्मानित

हाथरस । मा0 उप मुख्यमंत्री उ0प्र0, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण मनोरंजन कर एवं सार्वजनिक उद्यम तथा एकीकरण उ0प्र0 शासन, लखनऊ श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के जनपद आगमन पर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा, पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय, मा0 जनप्रतिनिधियों ने पुलिस लाईन में बुके भेंट कर स्वागत किया।
इसके पश्चात् मा0 उप मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।
इस दौरान जिलाधिकारी अर्चना वर्मा, पुलिस अधीक्षक, देवेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 डा0 बसंत अग्रवाल, परियोजना निदेशक राजेश कुरील, उप जिलाधिकारी सदर रवेन्द्र कुमार, डी0सी0 मनरेगा आशोक कुमार, मा0 सासंद राजवीर सिंह दिलेर, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, मा0 जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, मा0 पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 विधायक सि0राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, मा0 पूर्व विधायक सदर हरीशंकर माहौर, मा0 ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
————————————————————–

error: Content is protected !!