मेला श्री दाऊजी महाराज में अखिल भारतीय गंगा जामुनी मुशायरा 28 को,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करेंगें उद्घाटन

हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज के विशाल पंडाल में दिनांक 28 सितंबर रात्रि 8:00 बजे से होने वाले अखिल भारतीय गंगा जामुनी मुशायरा का उद्घाटन करेंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की धर्मपत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्जा प्राप्त सत्य बहन होगी मुख्य अतिथि इसके अलावा राजा महेंद्र प्रताप के प्रपोत्र राजा चरण प्रताप सिंह एवं साहित्यिक संस्था ब्रज कला केंद्र काका स्मारक समिति अपना घर आश्रम के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रांतीय तमाम नेता गण विशिष्ट अतिथि होंगे कार्यक्रम में पूरे देश के तमाम कवि कवित्री शायर शायरा अपना काव्य पाठ करेंगे यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने दी।

error: Content is protected !!