हाथरस। विज्ञान विभाग के सभी आचार्यों के कुशल निर्देशन में विद्यालय के छात्रों ने संकुल स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में विशेष प्रदर्शन किया। इसमें आचार्य मनोज शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, दिनेश मिश्रा एवं अमित कुमार का मार्गदर्शन उल्लेखनीय रहा।
विज्ञान प्रदर्श (मॉडल) प्रतियोगिता में बाल वर्ग में भैया देव दीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
किशोर वर्ग में भैया प्रशांत मोहन दीक्षित प्रथम स्थान पर रहे।
तरुण वर्ग में भैया गगन वार्ष्णेय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इन विजयी छात्रों ने आगामी प्रांतीय विज्ञान प्रतियोगिता हेतु अपना मार्ग सुनिश्चित किया।
अन्य उपलब्धियाँ में किशोर वर्ग में भैया शशांक भारद्वाज ने विज्ञान प्रयोगात्मक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तरुण वर्ग में मधुर, आयुषी वशिष्ठ एवं जान्हवी कुशवाह ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आचार्य पत्रवाचन प्रतियोगिता में आचार्य राम प्रकाश शर्मा जी ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है और सभी विजयी प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेन्द्र नाथ शर्मा ने शुभकामनाएँ दी।