भारत फिर से बनेगा अखंड भारत : धर्मेंद्र

आरएसएस के विद्यार्थी कार्यविभाग ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस
हाथरस। भारत के पास कई चुनौतियों से पार पाने की क्षमता है और विश्व कठिनाइयों से दूर होने के लिये भारत की ओर देख रहा है। “वसुधैव कुटुंबकम” (विश्व एक परिवार है) विश्वास के साथ, भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा और विश्व मे खुशी और शांति की आधारशिला रखेगा। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त सह प्रचारक धर्मेंद्र ने कही। वह विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा आयोजित अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
डीआरबी इंटर कॉलेज में आयोजत अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मुख्य वक्ता प्रान्त सह प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि पूर्व की परिस्थितियों के कारण भारत का कुछ भू भाग अलग हो गया। 1876 में अफगानिस्तान, 1904 में नेपाल, 1906 में भूटान, 1914 में तिब्बत, 1935 में श्रीलंका, 1937 में म्यामार और फिर 1947 में पाकिस्तान हमसे अलग हुआ। अधिकृत कश्मीर और 1962 में अक्साई चीन भारत से अलग हो गये।
उन्होंने कहा कि यह सभी हमारे देश का हिस्सा है।हमारा इतिहास भारत में ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान से लेकर कम्बोडिया लाओस और तिब्बत भूटान से लेकर श्रीलंका तक फैला है। हिन्दू धर्म के मंदिर ओर हमारी संस्कृति की झलक यहाँ आज भी दिखती है। उन्होंने कहा कि भारत की भूमि पवित्र भूमि है। यहां के मदिर ,पवित्र नदियां ,पहाड़ ,यहां की सभ्यता और संस्कृति के कारण हम इसे भारत माता कहते है। अंग्रेज जाते जाते 14 अगस्त को विभाजन का दर्द दे गये। लेकिन वह दिन दूर नही जब भारत फिर से अखंड भारत बनेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज गुप्ता ने की एवँ संचालन विद्यार्थी प्रमुख अनमोल अग्निहोत्री ने किया। भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
पूरे परिसर को पुष्प एवँ रंगोली से सजाया गया था। इस अवसर पर जिला प्रचारक मुनेंद्र ,नगर प्रचारक अनमोल , विभाग सह कार्यवाह अजयं , नगर संघचालक डॉ पीपा सिंह ,नगर कार्यवाह भानु ,सह नगर कार्यवाह टिंकू राणा,नगर सह विद्यार्थी प्रमुख तरूण ,यशपाल भाटिया, अनिल शर्मा , नगर सेवा प्रमुख राजू, सुनीत आर्य ,प्रवीण वार्ष्णेय ,नीलेश सिंह ,भव्य सेंगर आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!