पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपा नेताओं ने मनाया 47 वाँ जन्मदिन ,वितरण किए आव्हान पत्र

हाथरस। 1 जुलाई 2020 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव का 47 वॉ जन्मदिन समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय रावत नगर कॉलोनी में केक काटकर व मिठाई वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के सुख जीवन दीर्धायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए 2022 में पुनःउत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी को मजबूत करते हुए गरीबों बेसहारों की मदद करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एमएलसी जसवंत सिंह, जिला अध्यक्ष ओमवती यादव, जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी, रामनारायण काके, मूलचंद निगम, रोहतास यादव, श्रीराम यादव, गौरीशंकर बघेल, वीरेंद्र सिंह प्रधान, विजेंद्र यादव, संजीव यादव के साथ माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के आवाहन पत्र के वितरण किए। और गांव-गांव व शहर शहर में पहुंचाने का संकल्प लिया जिससे सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं जनता को वर्तमान में होने वाली समस्याओं से सरकार को अवगत कराया जा सके। आज किसान, मजदूर, गरीब, छात्र बेरोजगार, व्यापारी सभी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस वर्तमान हालात में अगर इन वर्गों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो इनके भविष्य में बहुत ही भयभीत परिणाम होंगे।इस अवसर पर शिव कुमार वाष्र्णेय, ताजेन्द्र निम, विवेक यादव, बौहरे ठाकुरदास, राकेश चौधरी, टेकपाल कुशवाहा, प्रवल प्रताप, शिवम, गंगा सिंह सेंगर, पूरन सिंह, सलमान खान, मंजूर अहमद, अब्बासी डॉ पप्पू, जाकिर हुसैन, कमाददीन, डॉ आरती लाल, सोहनलाल दिवाकर, अशोक दिवाकर, विजयपाल चौधरी, हाजी नवाब हसन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!