संघ अभेद किला इसे भेदना अब सम्भव नहीं: हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविन्द ,सासनी में निकला पथ संचलन

हाथरस। संघ एक अभेद किला बन गया है इसे भेदना अब सम्भव नही है। आसुरी ताकत , विघटनकारी ताकत अव हमारे आगे टिक नही पायेगी। जाति पात ,ऊंच नीच के भेदभाव को मिटाकर समता युक्त समाज का निर्माण करने के लिये हम निरन्तर आगे बढ़ रहे है यही कारण है कि समाज मे भी संघ की स्वीकारिता बढ़ रही है। संघ एक विराट शक्ति के रूप में विश्व को दिख रहा है। उक्त बातें हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद ने सासनी में पथ संचलन से पूर्व केएल जेन इंटर कॉलेज में हुये स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण को संबोधित करते हुये कही।
उन्होंने कहा कि “अंधियारों को कोषे, आओ एक दीप जलाये ” के साथ कार्य करते हुये यह सम्पूर्ण समाज हमारा है, सम्पूर्ण वसुधा हमारी है यहाँ कोई जाति पात ,ऊंच नीच का भेद नही है। हम सभी हिन्दू है और भारत माता की संतान है। उन्होंने संघ के स्वयंसेवक को अनुसाशनवान , निडर एवँ सर्वप्रिय होने के साथ परिस्थिति कैसी भी हो निरन्तर चलते रहने वाला होता है। संघ द्वारा समाज मे किये गये सेवा कार्यो से उसकी स्वीकारिता बढ़ी है तो वहीँ हम सभी पर समाज के विश्वास को बनाये रखने के साथ निरन्तर समाज के लिये स्वयं को समर्पित रखने की जिम्मेदारी भी बढ़ी है। विश्व संघ को एक विराट शक्ति के रूप में देख रहा है। हम सभी को प्रकृति , पर्यावरण , समाज की चिंता करते हुये राष्ट्र के उत्थान के लिये कार्य करते रहना है। संघ के स्वयंसेवक को कोई चाह नही ,कोई कामना नही होती है यदि कुछ है तो मेरा राष्ट्र विश्व में परमवैभवी बने।
अध्यक्षता प्रेमदत्त ने की तथा संचालन कपिल ने किया। नगर कार्यवाह योगेश ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इसके उपरांत चंदन तिलक लगाये गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया। पथ संचलन में चल रहे स्वयंसेवकों के कदमताल अनुशासन का प्रदर्शन कर रहे थे। प्रमुख मार्गों से होकर निकल रहे पथ संचलन पर जगह जगह पुष्पवर्षा हुई।
इस अवसर पर जिला प्रचारक मुनेन्द्र ,विभाग शारीरिक प्रमुख मुनीश, जिला संघचालक सुखपाल ,जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ,जिला सेवा प्रमुख आलोक पचौरी ,जिला सह बौद्धिक प्रमुख कृष्णगोपाल , जिला योग प्रमुख धर्मेंद्र , जिला सह कुटुंब प्रबोधन प्रमुख विपिन , जिला विधार्थी प्रमुख प्रवीण , सासनी खंड कार्यवाह सुखवीर ,खंड संघचालक विनय सिंह , नगर संघचालक राजेन्द्र,सह संघ चालक रणधीर, राजेश,दुस्यंत, अनिल मिश्रा, शुभेन्द्र, शशीकांत, रवीकांत, योगेद्र,हिमांशु,विधया निवास आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!