हाथरस। जलेसर रोड स्थित अपना घर आश्रम में साहित्यिक संस्था ब्रज कला केंद्र के तत्वधान में प्रमुख समाजसेवी गोविंद राम नरूला का स्मृति दिवस अपना घर आश्रम के संस्थापक मदनलाल वार्ष्णेय की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन अपना घर आश्रम के सचिव एवं ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। कार्यक्रम में गोविंद राम नरूला स्मृति सम्मान से ब्रज कला केंद्र के कोषाध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी एवं शिक्षक रहे। हरिशंकर वर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गोविंद राम नरूला के परिवार जन राम चरन नरूला,हरि किशोर नरूला,बाल किशन नरूला, नवल नरूला;कपिल नरूला,अशिर नरूला,तिजिल नरूला,तानदन नरूला, सीमा नरूला,ममता नरूला, जारूल नरूला आदि ने शॉल उड़ाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि गोविंद राम नरूला ने पूरे जीवन जन सेवा का कार्य किया और आज उनका परिवार भी उनके दिखाए हुए रास्तों पर चलकर जन सेवा में तत्पर हैं यह उन्हीं के आदर्श हैं। इस अवसर पर अपना घर आश्रम के अध्यक्ष दिलीप पोद्दार एडवोकेट, कवियत्री मीरा दीक्षित,डॉ लक्ष्मी पत सेकसरिया,ओम प्रकाश गुप्ता,चमनेस राजपूत,अनिल अग्रवाल;पंडित अविनाश पचौरी,पंडित ऋषि कुमार संजय अग्निहोत्री, सत्येंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।