देवेन्द्र कुशवाहा बने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष

हाथरस। समाजवादी पार्टी ने इस बार हाथरस में युवा पर दांव लगाया है। महज 28 साल के देवेन्द्र कुशवाहा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
सिकंदराराऊ तहसील के गांव पोरा के रहने वाले देवेन्द्र कुमार कुशवाहा वर्तमान में अपने गांव के प्रधान है। लगातार वह दो बार से प्रधान चुने जा रहे है।
पहले वह सपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष रह चुके है,लेकिन इस बार पार्टी हाईकमान ने उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

error: Content is protected !!