राहुल गांधी के संदेश पत्र को घर घर जाकर लोगों को सौंपा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में चला हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

हाथरस। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आज जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में हाथरस शहर के मधुगड़ी, इगलास अड्डा, पत्थर वाली रोड आदि स्थानों पर घर घर जाकर राहुल गांधी जी का संदेश पत्र जनमानस को सौंपा। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज की वर्तमान सरकार जाति धर्म क्षेत्र के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर रही है कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत देश को अखंड बनाने का काम कर रहे हैं अब समय है कि हम सबको देश की एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस पार्टी के माध्यम से राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है जिलाध्यक्ष ने आगे कहा आज देश में अराजकता का माहौल है इसलिए जनपद कांग्रेस के प्रत्येक साथी को विशेष रूप से ब्लॉक अध्यक्ष नगर अध्यक्ष ब्लॉक एवं नगर के प्रभारी गण लगातार 26 मार्च तक हर गांव हर गली हर मोहल्ले हर घर राहुल गांधी का प्यार भाईचारा एकता का संदेश लेकर पहुंचे कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष सलमा बेगम महिला शहर अध्यक्ष आमना बेगम इकबाल अहमद सौंखिया कपिल नरूला मोहम्मद तौसीव अभीमैस वार्ष्णेय संतोष उपाध्याय पिछड़ा वर्ग के शहर अध्यक्ष विष्णु कुमार जिला सचिव हरिशंकर वर्मा शहर उपाध्यक्ष गिर्राज सिंह गहलोत सेवादल युवा के जिला अध्यक्ष ठाकुर आकाश सिंह व्यापार प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष अजय गौड़ पीसीसी सदस्य बीना गुप्ता एडवोकेट आदि मौजूद थे।