नेहरू युवा केंद्र के वॉलंटियर रॉकी चौहान के नेतृत्व में चला कोरोना जागरूकता अभियान

हाथरस। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल चुका है आए दिन इसके मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद भी नए नए मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में आम जनमानस में जागरूकता लाने के लिए नेहरू युवा केंद्र हाथरस की ओर से वॉलंटियर रॉकी चौहान, नेहरू युवती संगठन की अध्यक्षा कल्पना चौधरी, नेहरू युवा मंडल भोपतपुर के कुलदीप परमार, नेहरू युवती नवीपुर की अध्यक्षा प्रियंका गुप्ता,नगला मोठा के सत्यम यादव, अनेकों ग्राम सभा व हाथरस शहर में दीवारों पर पोस्टर चिपका कर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे है। इसी श्रंखला में आज ओडपुरा पर लेखाकार श्रीमती ऊषा सक्सैना जी के साथ क्षेत्र में पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया। लोगों को बताया कि घर से बाहर तभी निकले जब ज्यादा जरूरी काम हो और घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें। बाहर से घर आने पर हाथो को साबुन या सेनेटाइजर से साफ करें। व हाथों को आंख नाक और मुंह से लगाने का परहेज करें।

error: Content is protected !!