हाथरस। प्रदेश की भाजपा सरकार में शिक्षक भर्ती मे हुआ व्यापक घोटाला और पशुपालन घोटाले के विरोध में न्यायिक जांच की मांग को लेकर जिला कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय उपवास रखकर विरोध दर्ज कराएगी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 25 जून को सुबह 11:00 बजे से गांधी पार्क तिराहा ,अलीगढ़ रोड पर एक दिवसीय उपवास रखा जायेगा। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गणों सभी जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व एवं प्रस्तावित वर्तमान पदाधिकारी गण , पूर्व विधायक, एआईसीसी मेंबर ,पीसीसी मेंबर, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा विधानसभा एवं नगर पालिका, नगर पंचायत ,महिला कांग्रेस सेवादल यूथ कांग्रेस एनएसयूआई ,किसान कांग्रेस, माइनॉरिटी डिपार्टमेंट एससी एसटी विभाग एवं समस्त फटल ब प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवँ कार्यकर्ता शामिल होंगे।