वेबिनार के माध्यम से जनपद के मत्स्य पालकों को मछली पालन की नई-नई जानकारी बताई

हाथरस । उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार सहायक निदेशक मत्स्य, सुरेश चन्द्र ने बताया है कि प्रातः 11ः00 बजे से सांय 3ः00 बजे तक विकास भवन हाथरस के सभागार में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत प्रदेश में मत्स्यकी विकास पर मा0 मंत्री जी, मत्स्य, उ0प्र0 सरकार डा0 संजय कुमार निषाद के मुख्य अतिथि ने मत्स्य चेतना केन्द्र, मत्स्य निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ से प्राप्त लिंक के माध्यम से प्रोजेक्टर लगाकर जनपद हाथरस के 100 से अधिक मत्स्य बीज उत्पादक/मत्स्य पालकों/ उद्यमियों/व्यवसाइयांें के पंजीकृत कर आनलाइन बढ़-चढ़ कर भाग लिया। वेबिनार के माध्यम से जनपद के मत्स्य पालकों को मछली पालन की नई-नई जानकारी प्राप्त हुई। इस वेबिनार से आने वाले समय में मत्स्य पालकों को मछली उत्पादन में काफी वृद्धि होने की सम्भावना है।
कार्यक्रम का संचालन/आयोजन मुख्य विकास अधिकारी, साहित्य प्रकाश मिश्र के निर्देशों में सुरेश चन्द्र, सहायक निदेशक मत्स्य व मो0 आरिफ, मत्स्य विकास अधिकारी व बलवीर सिंह, मत्स्य विकास अधिकारी हाथरस ने किया।

error: Content is protected !!