सांसद जनसंवाद कार्यालय पर मनाया गया योगी का जन्मदिवस, मुख्यमंत्री योगी द्वारा किये जा रहे ऐतिहासिक कार्य :राजवीर दिलेर

हाथरस। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन सांसद जनसंवाद कार्यालय बाग बेनीराम पर सांसद राजवीर सिंह दिलेर एवं भाजपा के अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में हाथरस के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे,जिसमें सांसद राजवीर सिंह दिलेर द्वारा यह कहा गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा बहुत ही ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं, जिसकी करोड़ों की संख्या में जनता साक्षी है, वहीं भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने यह कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भगवान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लंबी आयु प्रदान करें,और योगी जी इसी प्रकार उत्तर प्रदेश की सेवा में लगे रहें, जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू , वरिष्ठ भाजपा नेता राम कुमार माहेश्वरी,नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, प्रेम सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया नारंग, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमन पराशर,राजकुमारी चौहान, रेखा वर्मा,रामवीर सिंह पोनिया, अनुज चौधरी ,पवन सिंह, हरीश सैंगर,धीरज जैन,रमेश राजपूत,अर्जुन बाल्मीकि पूनम शर्मा ,भूपेंद्र कौशिक, सुनील वर्मा एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, गगन शर्मा, कन्हैयालाल तोमर ,कोमल सिंह, मनीष शर्मा अविनाश तिवारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे

error: Content is protected !!