नगर पालिका परिषद सिकन्दराराऊ में लाभार्थियों के लिये लगा कैम्प

हाथरस । जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन मेें नगरीय निकायों में लाभार्थीपरक योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से प्रातः 08ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक लाभार्थीपरक योजना के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद सिकन्दराराऊ कार्यालय प्रांगण में एक कैम्प का आयोजन किया गया।
जिसमें जनता को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाये जाने हेतु अनभागों, समाज कल्याण विभाग अन्य पिछडा वर्ग विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, प्रोबेशन विभाग, कृषि विभाग, डूडा विभाग, राजस्व विभाग द्वारा काउन्टर लगाकर जनता को लाभपरक योजनाओं का लाभ दिये जाने हेतु कार्यवाही की गयी तथा 91 लाभार्थीयो के पंजीकरण कराये गये, दिव्यांग कल्याण विभाग 06, समाज कल्याण विभाग 13, प्रोबेशन विभाग 07, कृषि विभाग 03, डूडा विभाग 04, राजस्व विभाग 2 एंव पी०ए0 स्वनिधि के 58 आवेदन सम्मलित है।
लाभार्थीपरक योजनाओं से नगरीय निकायों के पात्र नागरिकों को लभान्वित करने हेतु नगरीय निकायों पर आगामी दिनांक में पुनः कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिसमें नगर पालिका परिषद हाथरस में दिनांक 23.04.2022 व 29.04.2022, नगर पालिका परिषद सि0राऊ में दिनांक 25.04.2022 व 30.04.2022, नगर पंचायत सादाबाद में दिनांक 23.04.2022, नगर पंचायत पुरदिल नगर में दिनांक 20.04.2022 व 25.04.2022, नगर पंचायत मैण्डू में दिनांक 25.04.2022, नगर पंचायत मुरसान में दिनांक 22.04.2022 व 30.04.2022, नगर पंचायत सासनी में दिनांक 27.04.2022, नगर पंचायत सहपऊ में दिनांक 28.04.2022 तथा नगर पंचायत हसायन में दिनांक 22.04.2022 व 29.04.2022 को प्रातः 8ः00 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे तक संबंधित नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के कार्यालय परिसर में कैम्प लगाये जायेगें।

error: Content is protected !!