विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान 02 अप्रैल से

हाथरस । विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान ( दिनांक 2 अप्रैल 2022 से 30 अप्रैल 2022) को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय अंतर विभागीय बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित समस्त विभागीय अधिकारिओं से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया तथा अन्य संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित इलाज सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में एक है। जिलाधिकारी ने बताया कि संचारी रोगो के नियंत्रण के लिए जनपद में दिनांक 02.04.2022 से 30.04.2022 तक एक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा तथा 15 04 2022 से 30 अप्रैल 2022 तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग इस अभियान के सफल संचालन हेतु अपनी भूमिका पूर्ण मनोयोग से निभाय तथा सभी विभागों को निर्देश दिया कि वह संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सफल आयोजन करें। दस्तक अभियान तथा संचारी अभियान में आंगनवाड़ी की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षको को निर्देशित किया कि सभी बुखार के रोगियों की डेंगू तथा मलेरिया की जांच कराएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनिल सागर वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त कुल 10 विभिन्न विभागों का भी सहयोग प्राप्त किया जाएगा। जिसमें प्रमुख रूप से नगर विकास, ग्राम विकास, पशुपालन विभाग,बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग,शिक्षा विभाग,कृषि एवं सिंचाई विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग,उद्यान विभाग एवं सूचना विभाग शामिल रहेंगे। दस्तक अभियान के अंतर्गत फ्रंटलाइन वर्कर आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री कुल पांच प्रकार की सूचनाएं घर-घर भ्रमण के दौरान प्राप्त करेंगी तथा उन्हें ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंगी। इसी क्रम में आशा आंगनवाडी कार्यकत्री बुखार के रोगियों की सूची, इंसुरेंस लाइक रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची, क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो, तैयार करेंगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सहित्य प्रकाश मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनिल सागर वशिष्ठ, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त एम0ओ0आई0सी, ई0डी0एम0 मनोज उपाध्याय, समाज सेवी संस्था प्रभारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!