एमएलसी चुनाव- भाजपा से ऋषिपाल सिंह और सपा से जसवंत सिंह यादव ने किया नामांकन

हाथरस। अलीगढ़-हाथरस स्थानीय निकाय एमएलसी सीट के लिए सपा-भाजपा में सीधी टक्कर मानी जा रही है। कलेक्ट्रेट पर भाजपा से ऋषिपाल सिंह और सपा से मौजूदा एमएलसी जसवंत सिंह यादव ने नामांकन किया। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन था। अलीगढ़-हाथरस स्थानीय निकाय एमएलसी सीट के लिए सपा-भाजपा में सीधी टक्कर मानी जा रही है। कलेक्ट्रेट पर भाजपा से ऋषिपाल सिंह और सपा से मौजूदा एमएलसी जसवंत सिंह यादव ने नामांकन किया। इस दौरान दोनों दलों के तमाम दिग्गज नेता रहे मौजूद।
नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस दौरान लोकदल नेता व पूर्व एमएलसी सुनील सिंह खुद दावेदारी कर रहे थे, लेकिन अंतिम समय में उन्होंने भाजपा को समर्थन दे दिया।
सुनील सिंह नही लड़ेंगे चुनाव

पिछले कई महीनों से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह ने अंतिम समय पर चुनाव नही लड़ने का फैसला किया । इसी के साथ सुनील सिंह भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया। वह भाजपा प्रत्यधि के नामांकन में शामिल हुए। बता दें कि सुनील सिंह पिछले तीन बार से भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़े हैं। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं, कलेक्ट्रेट में सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव ने भी दोपहर में नामांकन दाखिल किया।

error: Content is protected !!