नड्डा ने सपा शासन काल को बताया माफियाराज ,भाजपा शासन में हुए कामों के आधार पर वोट देंने का आह्वान

हाथरस। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाथरस आकर कार्यकर्ताओ में जहां जोश भरा वहीँ प्रभावी मतदताओं के बीच सरकार की उपलब्धियों का बखान कर उन्हें भाजपा सरकार बनाने के लिये उत्साहित किया। उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा और सपा शासन काल को माफिया राज बताया।प्रदेश व केंद्र की नीतियों का जमकर बखान किया।
सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि सपा के शासन काल में माफियाओं का राज था। लोग यूपी से पलायन कर रहे थे। खनन और रेत माफिया इस सरकार में हावी थे। इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शहर में जनसंपर्क कर डोर टू डोर वोट मांगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जामा मस्जिद चौराहे से जनसंपर्क किया और लोगों से भाजपा को वोट देने के लिये कहा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अग्रेसन सेवा सदन में भाजपा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावी मतदाताओं को संबोधन की शुरूआत करते हुये दाऊ जी महाराज को नमन किया। इसके बाद काका हाथरसी को याद करते हुये हाथरस आगमन को अपना सौभाग्य बताया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने आतंकवादियों का भी साथ दिया। जब रामपुर में सीआरपीएफ के शिविर पर हमला हुआ तो इस मामले में अखिलेश यादव ने सरकार में रहते हुए आतंकियों के खिलाफ केस को भी वापस करा लिया।
नड्डा ने कहा कि सपा के शासन काल में माफियाओं का राज था। लोग यूपी से पलायन कर रहे थे। खनन और रेत माफिया इस सरकार में हावी थे। अपहरण एक उद्योग के रूप में था। अखिलेश की सरकार ने कट्टरपंथियों और गुंडों को संरक्षण दिया। अखिलेश के शासन काल में प्रदेश में 300 से ज्यादा दंगे हुए।
नड्डा ने कहा कि जब से योगी सरकार आई है, प्रदेश में दंगे बंद हैं। कानून व्यवस्था कायम है। किसी को जातीय तनाव और धार्मिक उन्माद का डर नहीं है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह किसी के बहकावे में आकर वोट न दें, बल्कि भाजपा शासन में हुए कामों के आधार पर वोट दें।
उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कोरोना से बचाव को टीकाकरण हो रहा था, अखिलेश यादव यह कह रहे थे कि यह भाजपा का टीका है। क्या ऐसे बयान देने वाले आदमी को कोई जिम्मेदारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन लोगों को सरदार पटेल याद नहीं आते, बल्कि देश का विभाजन करने वाले याद आते हैं।
उन्होंने अंत मे भाजपा शासन में हुए कामों के आधार पर वोट देंने का सभी से आह्वान किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, चेयरमैन आशीष शर्मा, शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिला प्रवासी विजय शर्मा, विधानसभा प्रवासी शैलेंद्र भार्गव, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, अनिल सिसौदिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, हरीश सेंगर, प्रदीप सिंह, विशाल गुप्ता, धीरज जैन, रामकुमार माहेश्वरी, अमन जैन, अशोक गोला, डॉ. राजीव सेंगर, सुनील अग्रवाल, रुपेश उपाध्याय, हरीशंकर राना, प्रमोद चौहान, नीरज प्रताप सिंह, अजय रावत, नवनीत गौतम, अंकुश गौड़, शैलेंद्र गौड़, मोहन पंडित, रामकुमार शर्मा, नानक चंद्र पचौरी आदि थे।

error: Content is protected !!