राशन माफियाओं की जाँच के लिए टीम गठित, सात दिन में सौपेगी रिपोर्ट

विवेकशील राघव साथियों सहित गिरफ्तार,बाद में किया गया रिहा

सिकन्दराराव। राशन माफियाओं के विरुद्ध तहसील परिसर पर जारी धरना दूसरे दिन भी दोपहर तक जारी रहा। जिसे उपजिलाधिकारी के निर्देश पर बल पूर्वक हटाने का प्रयास किया गया। धरना दे रहे कार्यकर्ताओं तथा पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। पुलिस ने धरना स्थल से कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष विवेकशील राघव को 3 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी की सूचना जैसे ही नगर एवं क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को मिली वे थाने और तहसील पहुँचने लगे। अधिवक्ताओं का एक समूह नगर व क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ उपजिलाधिकारी से मिला और विवेकशील राघव की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी और विषय को गंभीरता से लेने को कहा।
इसके बाद उपजिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा द्वारा राशन माफियाओं की जाँच के लिए एक टीम का गठन किया गया और आश्वासन दिया गया कि कृत जाँच से संगठत को अवगत कराया जाएगा। और यह कार्य 7 दिन में पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही बिना शर्त विवेकशील राघव, हरिओम वर्मा तथा 2 अन्य लोगों को रिहा कर दिया गया।
कर्मयोग एवं संघ के अध्यक्ष विवेकशील राघव ने कहा कि तय समय के अंदर यदि कार्यवाही नहीं हुई तो दिनाँक 25 जून से भूख हड़ताल आरम्भ की जाएगी।
इस दौरान प्रदीप गर्ग, विनय पचौरी, अजय पालीवाल एड., गजेंद्र सिंह चक, अरुण दीक्षित एड. हिमांशु दीक्षित एड. अवधेश कुमार, मनोज कुमार, सुशील राघव, सोमदत्त शर्मा, उमेश शर्मा, प्रशांत विक्रम शाह आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

error: Content is protected !!