भाजपा का परिवार संपर्क अभियान अब 20 जून तक : शरद माहेश्वरी

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के साथ शरद माहेश्वरी ने बूथ संख्या 265 पर परिवार संपर्क अभियान किया और यह जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा परिवार संपर्क अभियान अब 20 जून तक हो चुका है सभी सेक्टर संयोजकों , सेक्टर प्रभारियों ,बूथ अध्यक्षों ,से कहा हैं सभी लोग परिवार संपर्क अभियान में जाकर मोदी जी का पत्र सुशासन के 3 वर्ष नए भारत का नया उत्तर प्रदेश का पत्रक को बूथों पर जाकर प्रत्येक परिवार में जाकर संपर्क कर योजनाओं को बताएं कि हमारी भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र कितने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं ,उन सारी उपलब्धियों को पत्र के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करें परिवार संपर्क करने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, भूपेंद्र कौशिक ,वैभव उपाध्याय ,रवि शर्मा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

error: Content is protected !!