हसायन नगर की पूर्व चेयरमैन समर्थकों के साथ हुई कांग्रेस में शामिल

हाथरस। हसायन नगर में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली एवं जिला सचिव संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सदस्यता कैंप लगाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य वरिष्ठ कांग्रेसी पंडित केशव देव शर्मा पंडित ऋषि कुमार कौशिक एवं हरि शंकर वर्मा थे कैंप में 234 लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कांग्रेस पार्टी गांव गांव नगर नगर कांग्रेस का सदस्यता अभियान चला रही है और प्रियंका गांधी जी के प्रतिज्ञा पत्रों का वितरण कर रही है प्रत्येक कैंप में प्रतिदिन सैकड़ों लोग कांग्रेश के सदस्य बन रहे हैं आम जनमानस विशेष रूप से महिला वर्ग प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा और महिलाओं के सशक्तिकरण से प्रभावित है इसीलिए सदस्यता शिविर में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं और आज हसायन के सदस्यता कैंप में सर्वाधिक महिलाओं की सदस्यता हुई है तो वही हसायन की पूर्व चेयरमैन श्रीमती सददो बेगम ने अपनी महिला शक्तियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने उन्हें सदस्यता की रसीद स्वयं खड़े होकर प्रेषित की और उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया सदस्यता शिविर में अकबर अली परवेज खान प्रेमपाल गोसाई राजपाल बघेल इकबाल अंकल जाकिर खान शाकिर अली जितेंद्र बघेल आदि नगर टीम के पदाधिकारी एवं वार्ड अध्यक्ष साथियों का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!