राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिगढ़ विभाग पर्यावरण संयोजक को पत्नी शोक

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिगढ़ विभाग पर्यावरण संयोजक शरद तिवारी की धर्मपत्नी प्रभा कुमारी शर्मा का 65 वर्ष की उम्र में देर रात निधन हो गया। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। देर रात 11 :40 बजे उन्होंने अंतिम सांस लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया।
निधन के उपरांत देर रात ही पार्थिव शरीर को लेकर शरद तिवारी अपने पैत्रिक गांव फरीदपुर चले गये जहां से सुबह कछला घाट पर जाकर पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।
प्रभा कुमारी के निधन पर संघ परिवार ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्रद्धांजलि देने वालों में विभाग प्रचारक जितेंद्र, जिला प्रचारक धर्मेन्द्र ,जिला संघचालक सुखपाल ,जिला सह संघचालक डॉ यूएस गौड , विभाग सह कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ ,विभाग व्यवस्था प्रमुख राधेश्याम ,विभाग योग प्रमुख हजारी लाल ,विभाग मुख्यमार्ग प्रमुख रवि जोशी, जिला कार्यवाह रामकिशन , सह जिला कार्यवाह प्रदीप गर्ग,सह जिला कार्यवाह उमाशंकर गुप्ता , जिला शारीरिक प्रमुख सुभाष ,सह जिला शारीरिक प्रमुख राजीव पुंढीर , जिला बौद्धिक प्रमुख महेश दुबे,जिला सह बौद्धिक प्रमुख कृष्ण गोपाल ,जिला व्यवस्था प्रमुख मनीष अग्रवाल, जिला संपर्क प्रमुख विष्णु वर्मा ,जिला सह संपर्क प्रमुख अरविंद सिसोदिया ,जिला सेवा प्रमुख आलोक पचौरी,जिला सह सेवा प्रमुख चंद्रप्रकाश ,जिला घोष प्रमुख सतेंद्र ,जिला प्रचार प्रमुख मनोज अग्रवाल, जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, आदि रहे।

error: Content is protected !!