सरकारी धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण ,केंद्र प्रभारी मौके से गायब

हाथरस । जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद में धान खरीद में प्रगति लाने हेतु जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार द्वारा क्रय संस्था खाद्य विभाग एवं भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित नवीन मण्डी स्थल, हाथरस पर सरकारी धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। मौके पर दोनों धान क्रय केन्द्रों के केन्द्र प्रभारी उपस्थित मिले।
नवीन मण्डी स्थल, हाथरस (खाद्य विभाग) धान क्रय केन्द्र पर अब तक 02 कृषकों से कुल 134.80 कु0 धान की खरीद की गयी है। दोनों कृषकों के द्वारा बेचे गये धान का भुगतान पी0एफ0एम0एस0 पोर्टल के माध्यम से प्राप्त करा दिया गया है। केन्द्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि खरीद हेतु केन्द्र पर उपलब्ध ई-पॉप मशीन में तकनीकी समस्या के कारण कृषकों के आधार का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण नही हो पा रहा है। जनपद में ई-पॉप मशीन से सम्बन्धित समस्या के निस्तारण हेतु तैनात तकनीकी स्टॉफ द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद हेतु 04 नई ई-पॉप मशीन कल दिनांक 12.11.2021 को प्राप्त होंगी, जिन्हें सम्बन्धित केन्द्रों को उपलब्ध करा दिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि कल ई-पॉप मशीन प्राप्त कर धान खरीद में प्रगति लाने के निर्देश दिये। खरीद के सापेक्ष 64.80 कु0 धान केन्द्र से सम्बद्ध चावल मिल मै0 नारायण ट्रेडर्स, चिन्ता की गढी, हाथरस को प्रेषित किया गया है। सम्बद्ध मिल के प्रोपराईटर को भी निर्देशित किया गया कि धान क्रय केन्द्रों से प्रेषित धान को ससमय ऑनलाइन प्राप्त करने एवं प्राप्त धान के सापेक्ष देय सी0एम0आर0 को मिल से सम्बद्ध भारतीय खाद्य निगम के डिपों में सम्प्रदान कराना सुनिश्चित करें।
नवीन मण्डी स्थल, हाथरस (भारतीय खाद्य निगम) धान क्रय केन्द्र पर कृषक श्री जितेन्द्र सिंह पुत्र श्री शेर सिंह ग्राम-नगला कुवंर जी, हाथरस (पंजीयन आई-डी0 1440000254) उपस्थित मिले। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि कृषक के धान को नियमानुसार क्रय करना सुनिश्चित करें। केन्द्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि केन्द्र पर अब तक 02 कृषकों से कुल 86.80 कुं0 धान की खरीद की गयी है। धान क्रय केन्द्र पर भण्डारित है। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि केन्द्र पर जिन कृषकों से धान की खरीद की गयी है उनके भुगतान की स्थिति के सम्बन्ध में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों से सर्म्पक स्थापित कर खरीद में प्रगति लाये एवं अपने निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति करना सुनिश्चित करें।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने अवगत कराया गया कि अब तक जनपद में 70 कृषकों से कुल 4757.72 कुं0 धान की खरीद की जा चुकी है। जनपद में धान विक्रय हेतु कुल 330 पंजीयन के सापेक्ष 266 पंजीयन का सत्यापन उप जिलाधिकारियों के लॉगिंन आई0डी0 से किया जा चुका है।
धान क्रय से सम्बन्धित शिकायत एवं उसके निस्तारण हेतु जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय पर कन्ट्रोल रूम संचालित है जिसमें हेल्पलाईन नम्बर-8868808133 एवं 9410043489 क्रियाशील हैं।

error: Content is protected !!