” बृज टूरिज्म सर्किट ” में सम्मलित किया जाए हाथरस, सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

हाथरस। बृज द्वारदेहरी हाथरस को ” ब्रज टूरिज़्म सर्किट” में रखा जाये। हाथरस नगरी में कई ऐतिहासिक एवँ धार्मिक स्थल है।” ब्रज टूरिज़्म सर्किट” से जुड़ने पर पर्यटन का विकास होगा साथ ही सरकार को राजस्व की बढ़ोत्तरी भी होगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। इसलिये मथुरा-वृंदावन जैसी धार्मिक नगरी को जोड़कर विकसित किये जा रहे”ब्रज टूरिज़्म सर्किट”में हाथरस को भी जोड़ा जाए।
जनजागरण एवँ विकास संस्थान के प्रबंधक एवँ सामाजिक कार्यकर्ता अशीष सेंगर ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सरकार से मांग करते हुये जनपद के विकास हेतु ध्यान आकर्षण किया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि “ब्रज टूरिज़्म सर्किट”में हाथरस को सम्मलित करने से हाथरस के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के दर्शनों का लाभ बृज क्षेत्र में घूमने आने वाले दर्शनार्थियों को मिलेगा,साथ ही क्षेत्रीय लोगों के रोजगार के साथ सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी और पर्यटन का भी विकास होगा।अशीष सेंगर ने चुनावी वर्ष में उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2018 का उल्लेख करते हुए,पीएम मोदी की तीर्थ स्थलों के विकास से देश का गौरव बढ़ने की मंशा को सराहनीय बताते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को बृज टूरिज़्म सर्किट में बृज द्वारदेहरी हाथरस को भी जोड़ देने की घोषणा कर देनी चाहिए।उन्होंने कहा कि ये जनता व सरकार के लिए श्रेस्य्कर ही रहेगा।अशीष सेंगर ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है।अंत में अशीष सेंगर ने अवगत कराया कि हाथरस में कई प्रमुख व ऐतिहासिक धार्मिक व पर्यटन स्थल हैं। जल्द ही जनप्रतिनिधियों को भी ज्ञापन के माध्यम से यह मांग रखी जायेगी।

error: Content is protected !!