मुरसान ब्लॉक में राजा महेन्द्र प्रताप किले में चलाया गया स्वच्छता अभियान

हाथरस। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केन्द्र हाथरस के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी सुश्री दिव्या शर्मा एवं लेखा एवं कार्यक्रम सहायक श्रीमती ऊषा सक्सेना के नेतृत्व में मंत्रालय से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार 1 से 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है।
जिला युवा अधिकारी सुश्री दिव्या शर्मा ने कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम पूरे देश के 744 जिलों में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में 75 लाख किलोग्राम सिंगल यूज्ड प्लास्टिक वेस्ट को इकट्ठा करने का टारगेट है। प्रत्येक जिले को 11000 किलोग्राम सिंगल यूज्ड प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित कर निष्पादन करके इस कार्यक्रम को जन भागीदारी से जन आंदोलन में तब्दील करना है। उन्होने युवाओं को बताया कि आप सभी को मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, सरकारी कार्यालयों, स्वैच्छिक संस्थाओं, आदि के आस-पास सफाई एवं सडक पर साफ-सफाई कर वेस्ट प्लास्टिक को एकत्रित करना है। स्वच्छ भारत अभियान का मुख्य उददेश्य वेस्ट प्लास्टिक को एकत्रित कर उसे सही माध्यम से निष्पादन करना है, जिससे यह पर्यावरण को कोई हानि न पहुंचाए।
नेहरू युवा केन्द्र, की लेखा एवं कार्यक्रम सहायक श्रीमती ऊषा सक्सेना ने कहा कि सिंगल यूज्ड प्लास्टिक वह होता है। जिसे सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल में लाया जा सकता है। उन्होंने ने बताया कि विशेषज्ञ के अनुसार है कि जब पन्नी से लेकर हवाई जहाज बनाने में प्लास्टिक का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है तो सिंगल यूज प्लास्टिक की परिभाषा तय करना और उस पर प्रतिबंध लगाना असंभव-सा लगता है। सरकार को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए, ताकि इसे हम कोयले का वैकल्पिक ईधन बना सके। ंिसगल यूज प्लास्टिक को बनाने में कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जो बारिश के पानी के साथ जलाशयों एवं तालाबों में मिल जाता है और मछली, कछुआ सहित अन्य जलीय जीवों को काफी नुकसान पहुंचाता है।
विकास खण्ड-मुरसान में राजा महेंद्र प्रताप जी के किले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया गया। इसी को देखते हुए आज राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका मेघा शर्मा ने अपने युवा मंडल साथियों के साथ मिलकर राजा महेन्द्र प्रताप जी के किले पर जाकर 15 किलो प्लास्टिक कचरा इकठ्ठा किया और किले को स्वच्छ वह सुदंर रखने का प्रयास किया। इस अवसर पर स्वयं सेविका मेघा शर्मा के द्वारा युवाओं को प्रेरित किया कि युवाओं सेे कहा कि प्रत्येक दिन प्रत्येक गॉव से पूरे अक्टूबर महीने में सिंगल यूज प्लास्टिक को संग्रहित कर उसका निस्तारण करना है। उन्होने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रेरित किया जायेगा।
इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसविका मेघा शर्मा के साथ राजा गरूण ध्वज व युवा मंडल के सदस्य तरूण शर्मा, अनुज शर्मा, पूजा शर्मा, आरती, संध्या, उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!