भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने काला दिवस मनाते हुए हवन यज्ञ कर सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए आहूतियां दी

सासनी : किसानों ने तहसील परिसर के बाहर सरकार
द्वारा जारी तीन कृषि कानून के विरोध व किसान उपज को सी-2 50 के अनुसार एसएसपी पर कानून बनाने के पक्ष को लेकर किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर तथा किसान मजदूर विरोध केन्द्र सरकार के काले सात वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने काला दिवस मनाते हुए हवन यज्ञ कर सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए आहूतियां दी। किसानों ने हवन यज्ञ के दौरान कहा कि राष्ट्रीय अव्हान पर भारत किसान काला दिवस मनाने को मजबूर है। क्योंकि सरकार ने गत वर्षों में बिजली डीजल, की दरों को बे हिसाब बढ़ा दिया है। वहीं किसान कर्जे में डूबकर आत्महत्या को मजबूर हो रहा है। किसानों का आरोप था कि सरकार जानबूझकर किसानों के तबाह करना चाहती है। सरकार सभी फसलों को सस्ते दामों में खरीदकर किसानों द्वारा की जा रही कमरतोड मेहनत के बाद भी उन्हें अपनी फसलों का सही रेट नही मिल पा रहा है। किसानों ने कहा कि सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ कर आहूतियां दी है।

error: Content is protected !!