अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मनाया मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव

हाथरस।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मर्यादा-पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव हर्षउल्लास के साथ मनाया। हवन यज्ञ कर प्रसाद का वितरण किया गया। भगवान श्री राम से कोरोना महामारी को जल्द से जल्द खत्म करने की प्रार्थना की गई।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष आवास पर श्री रामनवमी उत्सव मनाया गया। समाजसेवी एवँ प्रमुख व्यवसायी ठाकुर देवेंद्र सिंह तोमर ने भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्चन कर एवँ दीपप्रज्जवल कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ठाकुर जोगेन्द्र सिंह ने सभी को बधाई देते हुये कहा कि हिंदू धर्मग्रंथों के मुताबिक चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन क्षत्रिय कुलभूषण मर्यादा-पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म हुआ इसलिए आज का दिन सभी के लिये सौभाग्य का दिन है। हमें एकजुट रहने का संकल्प लेना चाहिए।
जिला महामंत्री ठाकुर हरीश सेंगर ने समाज निर्माण के लिये भगवान राम के आदर्शो को अपने जीवन में अपनाने एवं कार्यो में आत्मसात करने को कहा।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री विनय सिंह,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ,जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह , जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ आशीष सिंह, प्रमोद सेंगर ,रविन्द्र सिंह सिकरवार ,मंजीत सिंह ,अनुराग सिंह ,विराट सिंह, देव सिंह ,ऋषव सिंह ,टिंकू सिंह राना ,गोविंद चौहान ,अमित ठाकुर , विशाल ठाकुर ,सोहन सिंह , सुरेंद्र सिंह पौरुष ,अतुल शर्मा ,दुर्गेश पचौरी , कंचन सिंह आदि थे।

error: Content is protected !!