वादे पूराकर भाजपा ने जीता देशवासियों का विश्वास :शरद माहेश्वरी ,पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस मनाया

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नगर कैंप कार्यालय पर भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में भाजपा का 41 वां स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने गगनभेदी नारे लगाकर, भाजपा स्थापना दिवस मनाया जिसमें भाजपा पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त करे,जिसमें भाजपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय ने बताया कि देश में मोदी जी के नेतृत्व में ,उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में आज भाजपा शून्य से शिखर पर पहुंच चुकी है ,जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं का बहुत ही अमूल्य योगदान रहा है,उधर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामकुमार महेश्वरी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है,आज भाजपा ने जो कहा वह कर कर दिखाया जैसे की धारा 370 ,35A,राम मंदिर, तीन तलाक, जैसे अनेकों उदाहरण के तौर पर जनता के सामने मौजूद हैं स्थापना दिवस में उपस्थित रहने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारीवार्ष्णेय ,मुकेश सोनी, हरीश सैंगर अर्जुन बाल्मीकि मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष राजकुमारी चौहान ,संतोष जोशी, रविंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, आशीष सिंह,भावना वार्ष्णेय,सीमा दीक्षित खुशी सिंह, ज्योति खुराना आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

error: Content is protected !!