भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया होली मिलन

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा की ओर से जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में गिर्राज कालोनी स्थित भाजपा नेत्री रूमी अग्रवाल के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सदर विधायक हरिशंकर माहौर ,एवम् विशिष्ट अतिथि रुप में भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी उपस्थित रहे, होली मिलन कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम,गायन वादन का लुत्फ उठाया,सभी ने बारी-बारी अपनी प्रस्तुति दी कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, एवं भाजपा महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष राजकुमारी चौहान ने किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में दुर्गेश नंदिनी,शालिनी पाठक,बबीता वर्मा,सुचेता जोन ,संतोष जोशी, पूनम सिंह,अंजू उपाध्याय,मीना रोबेट,सीमा चौधरी,पुष्पा,मंजू अंजू,उषा,प्रमोद कुमारी सेंगर, हरीश सेंगर,प्रदीप सिंह,नगर मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!