धर्म जागरण समन्वय के कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर मनाई बसंत पंचमी

हाथरस। धर्म जागरण समन्वय ( राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ) हाथरस द्वारा सादाबाद खंड के गांव किंजोली में ठाकुर जी महाराज के मंदिर पर बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में हवन किया गया जिसमें मुख्य अथिति के रूप में प्रांत प्रमुख दिनेश लवानिया , प्रान्त संयोजक विनोद चौहान जिला संयोजक अनिल शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से हवन यज्ञ में आहुति दी उसके बाद समस्त धर्म प्रेमी जनता एवं संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा यज्ञ में आहुति दी गयी ! हवन के बाद संगठन के अधिकारियों द्वारा एक बैठक आहूत की गई जिसमें दिनेश लवानिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का कार्य किया था सभी कार्यकर्ताओं ने इस वजह से धर्म जागरण समन्वय के प्रत्येक वर्ष के कार्यक्रम भारत माता पूजन स्थानों पर नही हुए थे आगे की जानकारी देते हुए जिला संयोजक अनिल शर्मा ने कहा कि अब भारत माता पूजन कार्यक्रम आज मंगलवार के दिन से शुरू हो जाएंगे सभी कार्यकर्ता अब भारत माता पूजन के कार्य मे जुट जाएं ! हिंदूवादी नेता एवं जिला प्रशाशनिक संपर्क प्रमुख नवनीत गौतम ने सभी कार्यकर्ताओं को भारत माता पूजन के बारे में स्पष्ट शब्दों में बताया कि पूजन करते समय सभी लोग जमीन पर ही बैठेंगे एवं सभी लोग भारत माता की संयुक्त रूप से आरती करेंगे एवं भारत माता के छविचित्र पर माल्यार्पण कर एवं घी का दीपक या धूपवाती से आरती की जाए एवं सभी जो लोग कार्यक्रम में आये उन्हें भारत माता के बारे में बताया जाए और स्पष्ट रूप से ये बताया जाए कि भारत माता के टुकड़े कितनी बार इन विधर्मियो द्वारा किये गए ताकि सभी गांव गांव बस्ती में होने वाले कार्यक्रम के माध्यम से भारत माता के प्रति सभी का प्रेम भाव बढ़े ताकि जिस प्रकार हम जन्म देने वाली माँ को मानते है उसी प्रकार भारत माता भी हमारी माँ है और भारत माँ के लिए भी लोगों के मन मे यही सम्मान रहे और कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी धर्म रक्षा समिति पर पूजन के कार्यक्रम करने है एवं सभी कार्यकर्ता बंधु अपने अपने कार्यक्रम तय करले की वो किस जगह पर कितने कार्यक्रम करेंगे एवं संख्या के अनुसार बता दे कि किस किस जगह कार्यक्रम किये गए है सभी कार्यकर्ता ये सुनिश्चित करें कि हाथरस जिले के हर नगर की हर बस्ती पर पूजन कार्यक्रम हो एवं अधिक से अधिक गांव तक कार्यक्रम हो इस मौके पर मुख्य रूप से राजेश जुरेल , पीयूष रावत , शुभम शर्मा , मोहित राणा एवं सादाबाद खंड के सभी धर्म रक्षा समिति के संयोजक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे !

error: Content is protected !!